फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शेड्यूल के साथ खुले स्कूल, दूसरे दिन पहुंचे 1887 विद्यार्थी, पिछले हफ्ते के मुकाबले रोजाना बढ़ रही है विद्यार्थियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग की ओर से तय नए नियमों के तहत मंगलवार को नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुले। इस दौरान करीब 1887 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। यह संख्या पिछले हफ्ते से दोगुनी से ज्यादा है। स्कूलों में बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए शिक्षा विभाग भी उत्साहित है। विभाग को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में विद्यार्थियों की संख्या में और इजाफा होगा।
विज्ञापन

शहर के सभी सरकारी स्कूल मंगलवार को सुबह 8.30 से दोपहर बाद 2.30 बजे तक खुले रहे। पूरे समय स्कूल के प्रिंसिपल, हेड व इंचार्ज समेत 50 प्रतिशत शिक्षक स्कूल में मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों को दो सत्र में बुलाया गया। पहला सत्र सुबह 9 से 11.30 बजे तक था, जिसमें कक्षा 10वीं और 12वीं के बच्चों को बुलाया गया। 10वीं कक्षा में मंगलवार को 880 तो 12वीं के 284 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। वहीं, दूसरे सत्र में दोपहर 12 से लेकर 2.30 बजे तक पढ़ाई हुई, जिसमें 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बुलाया गया था। इसमें 9वीं कक्षा में 545 तो 11वीं के 178 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश देने से पहले बच्चों के शरीर के तापमान की जांच की गई।
इसके बाद उनके अभिभावक द्वारा लिखित में स्कूल भेजने की सहमति देखी गई, इसके बाद ही बच्चों को कक्षाओं में बिठाया गया। पूरे समय बच्चों और शिक्षकों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। बीते दिनों ही शिक्षा विभाग ने बच्चों की संख्या को बढ़ाने के लिए नए नियम तय किए हैं। विभाग ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया है कि स्कूलों की तरफ से चलाई जा रही ऑनलाइन कक्षाएं पहले की तरह ही जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें