फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे सातवीं-आठवीं के स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शिक्षा विभाग के आदेश के बाद सोमवार से सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल रहे हैं। सरकारी स्कूलों में अभी तक नौवीं से बारहवीं कक्षा में 20 प्रतिशत ही विद्यार्थी आ रहे हैं। वहीं निजी स्कूलों ने भी कुछ समय पहले ही नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाना शुरू किया है। निजी स्कूलों में कुछ विद्यार्थी शिक्षकों से सवालों के जवाब पूछने व कुछ स्कूलों में 5 से 10 प्रतिशत विद्यार्थी ऑफलाइन कक्षा के लिए स्कूल आ रहे हैं।
विज्ञापन

निजी स्कूल के संचालकों ने बताया कि उनके स्कूल के ग्यारहवीं और बारहवीं के ज्यादातर विद्यार्थी आगामी प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए ऑनलाइन कोचिंग ले रहे हैं, इसलिए उन्हें घर बैठकर पढ़ाई करना ही ज्यादा रास आ रहा है, क्योंकि इससे उनका स्कूल आने-जाने का समय व्यर्थ नहीं हो रहा है। वे स्कूल की कक्षाएं भी ऑनलाइन ही लगा लेते हैं। सरकारी की ओर से जारी कोरोना एहतियातों के कारण बच्चों के मन में महामारी को लेकर भी अभी डर बना हुआ है।
स्कूल आने से पहले इन बातों का रखें ख्याल
1. घर से फेस मास्क लगाकर स्कूल आएं।
2. अभिभावकों से स्कूल आने को लेकर अनुमति पत्र लेकर आएं।
3. घर से पानी की बोतल लेकर आएं।
4. स्टेशनरी का सामान और किताब अपनी ही इस्तेमाल करें। साथी विद्यार्थी के साथ इसे साझा नहीं करें।
5. कक्षा और स्कूल में अन्य विद्यार्थियों के साथ सामाजिक दूरी बनाकर रखें।
6. सहपाठियों के साथ हाथ नहीं मिलाएं।
7. स्कूल में एंट्री दरवाजे पर हाथ सैनिटाइज करें।
8. कक्षा में भी समय-समय पर हाथ सैनिटाइज करते रहें।
कोट्स
विद्यार्थी सवाल पूछने के लिए आ रहे स्कूल
अभी ज्यादातर विद्यार्थी शिक्षकों से सवाल पूछने के लिए कुछ घंटे ही स्कूल आते हैं। पिछले हफ्ते से ही चार से पांच विद्यार्थी ऑफलाइन कक्षा के लिए भी आने लगे हैं। हम सातवीं-आठवीं के लिए भी स्कूल खोल रहे हैं। जो विद्यार्थी स्कूल आएंगे, उनकी ऑफलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। - अनुजा शर्मा, डीएवी स्कूल-15
विज्ञापन

पांच से दस प्रतिशत विद्यार्थी आ रहे हैं स्कूल :
अभी निजी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के पांच से दस प्रतिशत विद्यार्थी ही स्कूल आ रहे हैं। शिक्षा विभाग के निर्देशों के बाद हमने सातवीं-आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी संदेश भेज दिया था, लेकिन अभी तक सभी की ओर से जवाब नहीं दिया गया है। विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन कक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी स्कूल आकर पढ़ाई कर सकते हैं। -एचएस मामिक, अध्यक्ष, इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें