फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस संबंधी पंजाब सरकार के आदेश को दी गई चुनौती, स्कूल बोले- वसूलने की अनुमति दीजिए

Wed, 27 May 2020 11:55 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
पंजाब के गैर सहायता प्राप्त स्कूलों ने सरकार के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसके तहत स्कूल खुलने के एक माह बाद ही फीस वसूलने की अनुमति दी गई है। स्कूलों की इस याचिका पर हाईकोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। स्कूलों की एसोसिएशन ने याचिका में हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब सरकार ने आदेश जारी कर दिया है कि स्कूल खुलने के एक माह बाद ही फीस की वसूली की जा सकेगी।
विज्ञापन


एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि अभी तक लॉकडाउन और स्कूलों के खुलने की तिथि निर्धारित नहीं है। स्कूलों के पास फीस के अतिरिक्त आय का और कोई माध्यम नहीं है ऐसे में स्कूल चलाने और स्टाफ को वेतन का भुगतान करने के लिए फीस वसूल करने की अनुमति दी जानी चाहिए। एसोसिएशन ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक अन्य आदेश जारी करते हुए केवल उन स्कूलों को ट्यूशन फीस वसूल करने की इजाजत दी है जो ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू कर रहे हैं।

कई स्कूलों के पास इसके लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद नहीं है, लेकिन उन्हें अपनी जिम्मेदारियां निभानी है जिसमें स्टाफ का वेतन शामिल है। यदि उन्हें फीस लेने की अनुमति नहीं दी गई तो वह अपनी इन जिम्मेदारियों को निभाने में नाकाम रहेंगे। याचिकाकर्ता एसोसिएशन ने हाईकोर्ट से अपील की कि पंजाब सरकार के इस आदेश पर रोक लगाते हुए स्कूलों को राहत प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें