फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल ऑफ पंजाबी स्टडीज ने एमफिल के लिए आवेदन मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल ऑफ पंजाबी स्टडीज ने एमफिल के लिए आवेदन मांगे
विज्ञापन

चंडीगढ़। स्कूल ऑफ पंजाबी स्टडीज, पंजाब यूनिवर्सिटी ने एमफिल में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। (गुरु ग्रंथ साहिब अध्ययन) शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के लिए इच्छुक छात्र सात फरवरी शाम पांच बजे तक विभागीय कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ किसी भी संकाय/स्ट्रीम में मास्टर डिग्री रखने वाले छात्र प्रवेश के लिए पात्र हैं। सीटों का आरक्षण पीयू के नियमानुसार होगा।
एमफिल में प्रवेश पंजाबी विभाग की ओर से अपने स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का माध्यम पंजाबी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। उम्मीदवार पंजाबी या अंग्रेजी में परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा पाठ्यक्रम आदि की जानकारी विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट से ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुछ सीनेटरों ने सीनेट की बैठक में यह प्रस्ताव रखा था कि यूजीसी ने एमफिल कोर्स बंद कर दिया है तो फिर यहां से क्यों संचालित किया जा रहा है। इस पर पीयू के अधिकारियों ने यह मामला गंभीरता से देखने को कहा था, लेकिन विभागों से एमफिल के लिए आवेदन मांगने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसे लेकर विद्यार्थी भी परेशान हैं। उनका तर्क है कि यदि वह दाखिला एमफिल में ले लेंगे तो कहीं बीच में ही कोर्स बंद न कर दिया जाए। इससे अच्छा वह सीधे पीएचडी प्रवेश परीक्षा या नेट की तैयारी करना उचित समझ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें