फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब 17 जनवरी तक बढ़ाई गईं स्कूलों की छुट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ठंड और लगातार कोहरे को देखते हुए चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने स्कूलों की सर्दी की छुट्टियां एक बार फिर बढ़ा दी हैं। पहले जारी अधिसूचना के अनुसार बुधवार से स्कूल खुलने थे, लेकिन अब सभी सरकारी और निजी स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने पहले 10 जनवरी से स्कूल खोलने का निर्णय लिया था, लेकिन खराब मौसम के चलते छुट्टियां पहले 13 जनवरी तक बढ़ाई गईं और अब इन्हें 17 जनवरी तक और बढ़ा दिया गया है। नई अधिसूचना के अनुसार कक्षा पहली से आठवीं तक और नॉन-बोर्ड कक्षाएं 9वीं व 11वीं की पढ़ाई फिजिकल मोड में नहीं होगी। इन कक्षाओं के छात्र स्कूल नहीं आएंगे और शिक्षक सुबह 9 बजे से ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे।
वहीं, बोर्ड कक्षाएं 10वीं और 12वीं तय कार्यक्रम के अनुसार चलेंगी। इन कक्षाओं के लिए स्कूल सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं खुलेंगे और छुट्टी दोपहर 3:30 बजे होगी। शिक्षकों और स्टाफ का समय पूर्ववत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें