फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: पंजाब में प्राइमरी से लेकर 5वीं तक के स्कूल बंद, बाकी छात्रों के लिए 10 से तीन बजे तक खुलेंगे

Sun, 14 Jan 2024 07:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

School Closed: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार, प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के कारण विद्यार्थियों की सेहत सुरक्षा के मद्देनजर सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में प्राइमरी से पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए 15 से 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा में स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर सरकार ने स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। पंजाब में प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूलों में छुट्टी 15 जनवरी से 20 जनवरी तक बढ़ा दी है। हालांकि बारहवीं तक की बाकी कक्षाओं के लिए सोमवार 15 जनवरी से स्कूल खुल जाएंगे। इन कक्षाओं के लिए स्कूल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। 

विज्ञापन


 

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार, प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के कारण विद्यार्थियों की सेहत सुरक्षा के मद्देनजर सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में प्राइमरी से पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए 15 से 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। लेकिन सभी तरह के मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल 15 जनवरी से नियमित तौर पर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। डबल शिफ्ट वाले सभी स्कूलों का समय सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक रहेगा और डबल शिफ्ट वाला कोई भी स्कूल शाम चार बजे के बाद नहीं खुलेगा।

उन्होंने कहा कि यह आदेश 20 जनवरी तक प्रभावी रहेंगे। गौरतलब है कि सरकार ने इससे पहले सर्दी के कारण ही स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टियां कर दी थीं, लेकिन दसवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं नियमित रहीं थीं। हालांकि इस दौरान शिक्षा मत्री ने अध्यापकों को ऑनलाइन पढ़ाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

तीसरी कक्षा तक की छुट्टियां 18 तक बढ़ीं, बाकी कक्षाओं का फैसला डीसी लेंगे
हरियाणा शिक्षा विभाग ने तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां 18 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। इससे ऊपर की कक्षाओं की छुट्टियों का फैसला डीसी अपने स्तर पर लेंगे। इस संबंध में आधिकारिक आदेश सोमवार को जारी कर दिए जाएंगे। हरियाणा में शीतकालीन अवकाश एक जनवरी से 15 जनवरी तक घोषित किया गया था। मगर इस बीच हरियाणा में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। सोमवार के लिए भी मौसम विभाग ने कड़ाके की सर्दी की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें