फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बीट बॉक्स में इस समय दें शिकायत

Tue, 18 Feb 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी शिकायत करने के लिए अब लोगों को बीट बाक्स के जवानों के पीछे नहीं घूमना पड़ेगा।
विज्ञापन


इसको लेकर एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को सभी डीएसपी के साथ बैठक की। बैठक में सामने आया कि बीट बाक्स के जवान सुबह से लेकर शाम तक इलाके में रहते हैं लेकिन आम लोगों से मिलने के लिए कोई एक जगह नहीं होती।

लोगों को आने वाली परेशानी को निजात दिलाने के लिए एसएसपी ने सोमवार को आदेश जारी कर जवानों का बीट पर बैठने का समय तय कर दिया है। अब बीट बाक्स पर तैनात जवान सुबह 11 से 12 और शाम पांच से साढ़े छह तक बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


93 है शहर में बीट बाक्स
आम लोगों से संपर्क बढ़ाने और उनकी समस्या हल करने के लिए पुलिस विभाग में शहर में कुल 93 बीट बाक्स बनाए हुए हैं।

बीट बाक्स पर एक एसआई, एक हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल ड्यूटी पर होता है। ज्यादातर तीनों ही जवान पुलिस हेडक्वार्टर से जाने वाली शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट अफसरों को भेजते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें