फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को प्रताड़ित करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सहोत्रा

Sat, 23 Aug 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य गोपाल कृष्ण सहोत्रा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को प्रताड़ित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कोई भी अधिकारी किसी सफाई कर्मचारी से जबरदस्ती सीवरेज हॉल की सफाई नहीं करा सकता। ऐसा कराना दंडनीय अपराध है।

सभी अधिकारी सफाई कर्मचारियों को शेड, पानी की टंकी व नियमानुसार तमाम सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित करें। वे शुक्रवार को किसान विश्रामगृह में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के बाद प्रेसवार्ता कर रहे थे।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य गोपाल कृष्ण सहोत्रा ने कहा कि सफाई कर्मचारी देश के सबसे बड़े सेवादार हैं। सेवा के भाव से समाज की रक्षा करना सफाई कर्मचारी का मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन


इसके बावजूद सफाई कर्मचारियों को घृणित भावना से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की प्रताड़ना करने वाले अधिकारी और हक छीनने वाले व्यक्ति को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा।

सफाई कर्मचारियों से अधिकारियों के घरों में काम नहीं कराया जाएगा। सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलना अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा।

कच्चे कर्मचारियों को नियमानुसार पक्का करने की कार्यवाही की जानी चाहिए। महंगाई के इस दौर में सफाई कर्मचारियों को 8100 से भी ज्यादा राशि दी जानी चाहिए।

अधिकारी बस्तियों में रहने वाले सफाई कर्मचारियों के बच्चों को तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाएं और सरकार के नियमानुसार वजीफा व अन्य सुविधाएं मुहैया कराए।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को समय पर वर्दी व तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए। उन्होंने नगरपालिका सफाई कर्मचारी युनियन के अध्यक्ष जय भगवान सहोत्रा, बलराम आदि नेताओं द्वारा रखी गई समस्याओं पर बोलते हुए कहा कि नगरपालिका में किसी भी सफाई कर्मचारी से ट्रैक्टर न चलाया जाए और जन स्वास्थ्य विभाग में जिन कर्मचारियों को जिस पद पर नियुक्त किया गया है, उनसे उस पद का काम कराया जाए तथा पढ़े-लिखे कर्मचारियों की प्रोमोशन के लिए नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएं।

इसके अलावा महिलाओं को सुबह के समय दो घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाए, ताकि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने में समर्थ हो सकें। मौके पर नगरपालिका के सचिव निर्मल प्रकाश, हरियाणा सफाई मजदूर फेडरेशन के वाईस चेयरमैन मंगत राम, समाजसेवी श्याम बागड़ी, भारत भूषण, मार्केट कमेटी सचिव दविंद्र सहित अन्य अधिकारी व सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें