फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर मर्डर: परिजनों से मिले इंदौरा, एससी एक्ट के तहत कार्रवाई के आदेश

Sun, 11 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
विज्ञापन
गोलीकांड में मारी गई डांसर के परिजनों से मिले इंदौरा
विज्ञापन
पंजाब एससी कमीशन के सदस्य करनवीर इंदौरा शनिवार को बठिंडा के मौड़ मंडी में शादी समारोह के दौरान गोली का शिकार हुई मलोट की युवती के परिजनों से मिले। उन्होंने बठिंडा पुलिस को स्पष्ट तौर पर हिदायत दी कि आरोपियों के खिलाफ एससी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


इसके साथ ही पीड़ित परिवार व गवाह को पूरी सुरक्षा भी मुहैया करवाई जाए ताकि आरोपी परिवार या गवाह पर किसी तरह का कोई दबाव न डाल सकें। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर तरह से सहायता की जाएगी। 

इंदौरा ने कहा कि आरोपियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य से कोई ऐसा अपराध न करें। परिवार ने भी पुलिस व प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई पर भरोसा प्रकट किया है। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें