फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी चुनाव: भाजपा का स्टार प्रचारक आज चंडीगढ़ में, यहां चुनावी जनसभाएं

Sat, 10 Dec 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रविवार से भाजपा अपना चुनाव प्रचार ज्यादा तेज करेगी। भाजपा के स्टार प्रचारक रविवार से आने शुरू हो रहे हैं। सांसद किरण खेर सहित स्टार प्रचारक रविवार को डेढ़ दर्जन जनसभाएं करेंगे। अभिनेता, सांसद और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी जनसभाएं करेंगे। वह शहर में 7 कार्यक्रम करेंगे, अंतिम कार्यक्रम पलसौरा में करेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही रविवार को उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी वार्ड नंबर-20,7 और 9 में सभाओं को संबोधित करेंगे। सांसद किरण खेर भी रविवार को आधा दर्जन जनसभाओं को संबोधित करेगी।जबकि सोमवार को सांसद अनुराग ठाकुर वार्ड नंबर-11, 25, 7 और 3 में लोगों को संबोधित करेंगे। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी सोमवार को वार्ड नंबर-26,23,3 और 8 में जनसभा करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें