एससी चौपालों में लाइब्रेरी की व्यवस्था करने के लिए जल्द ही सर्वे कराकर योजना को सिरे चढ़ाया जाएगा। अधिकारियों को सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। परिवार पहचान पत्र का डाटा पूरी तरह से सत्यापित होने के बाद 5 से 15 साल तक का कोई भी बच्चा स्कूल से ड्रॉप आउट नहीं होगा। हर बच्चे को ट्रैक किया जाएगा। वह शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं रहेगा।
लाल डोरा से बाहर के लिए भी बनाएंगे रजिस्ट्री की योजना
कई कार्यकर्ताओं के लाल डोरे संबंधी समस्या बताने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में लाल डोरे के बाहर रह रहे लोगों के लिए भी जल्द रजिस्ट्री संबंधी योजना अमल में लाई जाएगी। एससी बस्तियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कृत संकल्प है। उन्होंने इन बस्तियों में समस्याओं को जानने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही कहा कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए जरूरत पड़ने पर मनरेगा के माध्यम से भी काम कराएं। मेवात क्षेत्र में जरूरत के हिसाब से एससी बस्तियों में कम्युनिटी सेंटर बनाए जाएंगे।