सविता भट्टी चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने 'आप' का चुनाव टिकट लौटा दिया है। कहा जा रहा है कि पार्टी की अंदरूणी कलह की वजह से सविता ने यह कदम उठाया है। सविता भट्टी ने इस बात से नाराज होकर पार्टी टिकट लौटाया है कि पार्टी के कई स्थानीय कार्यकर्ता उनका समर्थन नहीं कर रहे हैं।
गौरतलब है कि गत एक मार्च को आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें सविता भट्टी को चंडीगढ़ से चुनाव प्रत्याशी घोषित किया गया था। सविता भट्टी जाने-माने कॉमेडियन स्वर्गीय जसपाल सिंह भट्टी की पत्नी हैं। उन्होंने पिछले महीने ही आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया था।