फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सविता भट्टी बनीं चंडीगढ़ की ब्रांड एंबेस्डर, सफाई के लिए करेंगी जागरूक

Tue, 05 Sep 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Savita Bhatti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिवंगत हास्य कलाकार जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी को नगर निगम ने ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। इससे पहले निगम ने पिछले साल ओलंपिक विजेता अभिनव बिंद्रा को एंबेस्डर बनाया था। हालांकि नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता का कहना है कि बिंद्रा भी ब्रांड एंबेस्डर बने रहेंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि इस साल चंडीगढ़ स्वच्छ सर्वेक्षण में दूसरे से गिरकर 11वें नंबर पर पहुंच गया था। इस कारण नगर निगम की काफी किरकिरी हो रही है। इसलिए अगले साल होने वाले सर्वेक्षण में निगम कोई रिस्क नहीं लेना चाहता, इसलिए सविता भट्टी को एंबेस्डर बनाकर उनके द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा। लोगों को संबंध में फीडबैक देने को कहा जाएगा। इस साल हुए सर्वेक्षण में शहर लोगों द्वारा फीडबैक न मिलने के कारण पिछड़ गया था। 

मालूम हो कि इससे पहले ट्रैफिक पुलिस दिवंगत जसपाल भट्टी को एंबेस्डर बना चुकी है। इसके तहत उनकी पत्नी ने शहरवासियों को कार में सीट बेल्ट पहनने के लिए जागरूक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राज्य जाने पर महसूस होता है चंडीगढ़ है सोना

- फोटो : File Photo
दूसरे राज्य जाने पर महसूस होता है चंडीगढ़ है सोना
ब्रांड एंबेस्डर बनने के बाद सविता भट्टी ने कहा कि यह मिशन काफी अहम है। उन्हें खुशी है कि नगर निगम ने उन्हें यह कार्य सौंपा है। भट्टी का कहना है कि जिस तरह लोग अपने घर का कमरा साफ रखते हैं, उसी तरह अपने शहर को भी स्वच्छ रखना चाहिए।

उनका कहना है कि लोगों को घर से बाहर निकलकर किसी एरिया को गोद लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि  लोगों में यह भावना लानी चाहिए कि शहर को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेवारी सिर्फ प्रशासन और नगर निगम की ही नहीं है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ सोना है, यह तभी महसूस होता है जब लोग चंडीगढ़ से दूसरे राज्यों में जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह लोगों को जागरूक करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं।

युवाओं को इस मिशन में शामिल होना चाहिए। सूत्रों का कहना है कि सविता भट्टी ने अतिरिक्त कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता से यह भी कहा कि जो गीला और सूख कचरा इकट्ठा करने के लिए डस्टबीन बांटे हैं, उस पर सवाल उठ रहे हैं। इस पर गुप्ता ने कहा कि जो भी इश्यू हैं, वह दूर कर लिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें