फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की ये किससे तुलना कर गए सतपाल महाराज?

Fri, 30 Jan 2015 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री खट्टर की मौजूदगी में हुए समारोह में भाजपा नेता सतपाल महाराज ने पीएम मोदी की तुलना जिस शख्स से की, सभी सन्न रह गए। मानव सेवा उत्थान समिति के संस्थापक व भाजपा सांसद सतपाल महाराज ने मोदी की तुलना स्वामी विवेकानंद से की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जिस तरह अपने प्रयासों से देश का सारी दुनिया में डंका बजाया उसी तरह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में देश के गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने मोदी के अभियान को सफल बनाने के लिए देश के सभी साधु और संतों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा करनाल के सेक्टर 12 के हुडा ग्राउंड में आयोजित सीएम के अभिनंदन समारोह में बेटी बचाने, बेटी पढ़ाने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ हजारों हाथ उठे।
विज्ञापन


भक्तों ने पूरे प्रदेश में इस अभियान को चलाने का संकल्प लिया और लोगों की जागरूक करने की शपथ ली। अभियान को सफल करने के लिए समिति हर जिले में अगले एक साल तक बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैलियां निकालेगी।

कार्यक्रम में मानव उत्थान सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया और डीडी कौशिक ने मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक और धार्मिक कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

'प्रधानमंत्री ने दुनिया का दिल जीता'

मानव सेवा उत्थान समिति के संस्थापक व भाजपा के सांसद सतपाल महाराज ने कहा कि इस देश में ऋषि-मुनियों व संतों ने देश को अध्यात्मिक व भौतिक विकास से आगे बढ़ाने का काम किया है।

आज अमेरिका और आस्ट्रेलिया जैसे देश भी भारत माता की जय बोलने को विवश हैं। भारत के प्रधानमंत्री ने दुनिया का दिल जीता है। प्रधानमंत्री का मेक-इन-इंडिया का सपना ऐसा है जैसे एक बीज के पीछे पेड़ छिपा है। उसी प्रकार मेक-इन-इंडिया से प्रधानमंत्री हिंदुस्तान के प्रत्येक युवा को रोजगार देकर उसके सपने को साकार करना चाहते हैं।

उन्होंने मोदी के अभियान को सफल बनाने के लिए देश के सभी साधु और संतों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका सपना है कि विदेशों की तर्ज पर देश का हर आदमी बिजली बना सके और इससे पैसे कमा सके, यह तभी संभव है जब हम सोलर ऊर्जा का सदुपयोग कर सकेंगे। हमें इस दिशा में काम करना चाहिए।

महाराज ने कहा कि देश के हर नागरिक को स्वच्छ पानी मिले, देश का हर नागरिक स्वस्थ हो ऐसी योजना के लिए देश की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रही है। इस मौके पर राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, विधायक हरविंद्र कल्याण, विधायक सरदार बख्शीश सिंह, विधायक भगवान दास कबीर पंथी, विधायक सुभाष सुधा, समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें