फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : किसानों के समर्थन और महंगाई के विरोध में निकाला सर्वधर्म रोष मार्च, लोगों ने फूलों से किया स्वागत

Sun, 21 Mar 2021 04:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सर्वधर्म रोष मार्च का आयोजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन और महंगाई के विरोध में रविवार को चंडीगढ़ में सर्व धर्म रोष मार्च का आयोजन किया गया। यह रोष मार्च मोहली के श्री अंब साहिब गुरुद्वारा से शुरू होकर सेक्टर- 25 के रैली ग्राउंड में पहुंचकर संपन्न हुआ। रैली में सभी धर्मों के प्रतिनिधि और आम लोग शामिल हुए। खास बात यह है कि इस रोष मार्च को किन्नर समाज ने रवाना किया। 

विज्ञापन


रोष की अगुवाई पंडित, ज्ञानी, मौलवी और पादरी ने की। यह रोष मार्च नौजवान किसान एकता के बैनर तले आयोजित हुआ। नौजवान किसान एकता के प्रधान कृपाल सिंह और महासचिव प्रतीक मान ने बताया कि सेक्टर- 45 की जामा मस्जिद और आस-पास के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान फूलों की वर्षा भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मोहाली के गुरुद्वारा श्री अंब साहिब से रोष मार्च शुरू होकर सेक्टर- 45 के जामा मस्जिद, सेक्टर- 44 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर और सेक्टर 41 के चर्च से होकर गुजरी। बड़ी संख्या में लोग अपने अपने वाहन पर सवार थे। जामा मस्जिद सेक्टर- 45 के प्रधान गुरमेल खान ने कहा कि सबसे पहले इंसान है। धर्म और जाति बाद में आई है। किसान की कोई जाति नहीं है। किसान हिंदू भी है और मुसलमान भी, सिख भी है और ईसाई भी। हमें जाति और धर्म में नहीं बंटना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह रोष मार्च तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के साथ ही बढ़ती मंहगाई के विरोध में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें