पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद लोग सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। अमृतसर की वल्ला सब्जी मंडी में रविवार की सुबह लोगों की भीड़ देखने को मिली। यहां कोरोना से बेखौफ ये लोग बिना मास्क के घूमते नजर आए। हालांकि पंजाब सरकार ने उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि अमृतसर में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगा है। शनिवार को अमृतसर में कोरोना के 195 मामले सामने आए थे।
पंजाब में लगातार दूसरे दिन 38 और मौतें
पंजाब में कोरोना महामारी से शनिवार को लगातार दूसरे दिन 38 और लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को जिन 38 लोगों की मौत हुई, उनमें जालंधर के 11, अमृतसर व होशियारपुर के 4-4, गुरदासपुर व पटियाला के 3-3, बरनाला, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, संगरूर व तरनतारन के 2-2, फाजिल्का के एक मरीज शामिल हैं।
विभिन्न जिलों में दर्ज नए पॉजिटिव केसों में मोहाली (385) के बाद जालंधर में 380, लुधियाना में 329, पटियाला में 256, होशियारपुर में 238, अमृतसर में 195, कपूरथला में 182, नवांशहर में 129, गुरदासपुर में 127, बठिंडा में 61, मुक्तसर में 47, तरनतारन में 46, फतेहगढ़ साहिब में 37, संगरूर में 34, मोगा में 28, पठानकोट में 25, फाजिल्का में 24, फिरोजपुर में 21, फरीदकोट में 20, बरनाला में 12, मानसा में 9 और रोपड़ में 2 मरीजों की पुष्टि हुई है।