सरपंच सतनाम मर्डर केस में पीड़ित परिजनों ने चेतावनी दी है कि अब अगर एक दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे शव समेत आकर चक्का जाम करेंगे। प्रदर्शन आरोपियों की गिरफ्तारी तक जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने कई बार समय मांगा, लेकिन कार्रवाई फिर भी नहीं की। चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अब 2 दिन का समय मांगा था, जिसमें एक दिन बीत चुका है। मृतक सरपंच सतनाम के भाई ज्योति ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर तारीख आगे बढ़ा रही है, ताकि पीड़ित परिवार शांत बैठ जाए। गौरतलब हो कि सरपंच सतनाम की हत्या 10 दिन पहले सेक्टर-38 गुरुद्वारे के सामने 7 गोलियां मारकर की गई थी।