फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सरपंच, पत्नी और बेटा बनेंगे पंच

Fri, 06 Dec 2013 02:14 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर कलां निवासी राम सिंह सरपंच बनने जा रहे हैं। उनकी पत्नी खजानी देवी और बेटे सुशील कुमार का भी पंच बनना लगभग तय है। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच में राम सिंह के खिलाफ पर्चा भरने वाले अनिल कुमार का पर्चा खारिज हो गया। उनका पर्चा अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र में कमी के कारण रद्द हुआ है।
विज्ञापन


पांच महीने पहले लाल डोरा से बाहर होने के कारण उनका मकान तोड़ दिया गया था। पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता रामबीर भट्टी ने राम सिंह उनकी पत्नी और बेटे को बधाई दी है। रायपुर कलां मक्खन माजरा पंचायत में सरपंच पद का चुनाव नहीं होगा।

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच में सरपंच का दो पर्चा खारिज कर दिया गया। रायपुर कलां से अनिल कुमार का पर्चा खारिज हो जाने के बाद अब वहां केवर राम सिंह ही सरपंच पद के लिए उम्मीदवार रह गए हैं। उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन


गांव खुडा जस्सू की सुतिंदर कौर का अंडर एज के कारण पर्चा रद हो गया। चुनाव विभाग के सूत्रों के अनुसार सरपंच के लिए 73 और पंच के लिए 335 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। 12 का निर्विरोध पंच चुना जाना तय है। धनास और लाहोरा के एक-एक उम्मीदवार का अंडर एज के कारण नामांकन रद हो गया। अब 11 सरपंच और 120 पंच पद के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें