जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में देश की रक्षा करते हुए पांच जवान शहीद हो गए। इन्हीं में सरदूलगढ़ के गांव राजराणा के एनके राजेश कुमार भी शामिल हैं। राजेश कुमार 21 आरआर हंदवाड़ा में ड्यूटी पर थे। राजेश कुमार की शहादत का समाचार सुनते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। राजेश कुमार सात साल पहले फौज में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में माता-पिता, दो भाई और 2 बहनें हैं।