फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल के अनुयायी और पुलिस फिर आमने-सामने

Tue, 24 Feb 2015 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतलोक आश्रम के 'संत' रामपाल के अनुयायी और पुलिस फिर आमने-सामने आ गए हैं। मामला इस बार भी सतलोक आश्रम को लेकर है।
विज्ञापन


रामपाल के अनुयायियों का आरोप है कि सतलोक आश्रम में चोरों ने डेरा डाल लिया है। रामपाल के अनुयायी आश्रम की सुरक्षा को लेकर सोमवार को एसपी से मिले।

आरोप लगाया है कि यहां लगातार चोरी हो रही है। अभी तक आश्रम से 25 से 30 लाख रुपये का सामान चोरी हो चुका है। लेकिन बार-बार शिकायत और गुहार के बाद भी पुलिस कोई कदम नहीं उठा रही।

अनुयायियों ने कहा कि हमने आश्रम में चोरी करते हुए 14 महिलाओं को पकड़ा था और थाना सदर पुलिस को सौंप भी दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि जिला पुलिस ने कुछ दिन पहले ही आश्रम के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों को हटा लिया था।
विज्ञापन

Trending Videos

हम सुरक्षा करने गए तो तनाव हो जाएगा

आश्रम अनुयायियों ने एसपी के सामने साफ कहा कि यदि आश्रम की सुरक्षा करने अनुयायी पहुंचेंगे तो गांवों के लोग भी जुट जाएंगे। ऐसे में टकराव व तनाव की स्थिति बन सकती है। एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही वहां सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

एसपी से मिलने पहुंचे अनुयायी एडवोकेट संजीव कोडान, केयर टेकर प्रवीण कुमार, नरेंद्र, अमन, प्रेम, ओमप्रकाश और मनोज ने बताया कि 2013 में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जिला प्रशासन ने आश्रम का कब्जा सतलोक ट्रस्ट को सौंप दिया था। तभी से प्रवीण केयर टेकर के तौर पर वहां रह रहे हैं।
विज्ञापन

गैस कटर से काट ले गए गेट, जाली

अनुयायियों ने आरोप लगाया कि वैसे तो उनके आश्रम में सभी कुछ फिक्स है, लेकिन लोग गैस कटर ला-लाकर अंदर से लाखों रुपये के गेट, जाली, दरवाजे और लोहे का सामान चोरी कर ले जा रहे हैं। एडवोकेट रविंद्र कोडान का कहना है कि अभी तक  लगभग 30 लाख रुपये का माल चोरी किया जा चुका है।  

पुलिस काम कर रही है। आश्रम में चोरी के मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई है। आश्रम की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। इसलिए वहां सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
शशांक आनंद, एसपी, रोहतक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें