फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' के संजय सिंह ने कहा, 'पंजाब में भी दोहराएंगे दिल्ली’

Sat, 26 Dec 2015 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि पार्टी पंजाब में भी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरह इतिहास बनाएगी। सिंह ने यह बात यहां के रिसोर्ट में मेला माघी कांफ्रेंस की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में कही।
विज्ञापन


सिंह ने कहा शिअद-भाजपा गठबंधन व कांग्रेस ने पंजाब के  लोगों को लूटने का प्रण ले रखा है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व कैप्टन अमरिंदर सिंह को मात देने के लिए आप लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि दोनों सरकारों ने राज्य को लूटा है।

अब 2017 के चुनाव में लोगों को खुद तय करना है कि वह किस पार्टी का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि अलग-अलग तरीकों से किए गए सर्वेक्षण के अनुसार प्रदेश के 61 प्रतिशत लोग आप के पक्ष में हैं, जबकि दिल्ली में महज 53 प्रतिशत लोग आप के पक्ष में थे। इसके बाद दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार बनी। ऐसे में पंजाब में सरकार बनना तय है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री बादल व कैप्टन अमरिंदर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह एक तरफ तो यह कहते हैं कि उनकी पार्टियों को आप से कोई भय नहीं। वहीं दूसरी तरफ इनके भाषणों में आधा समय तो आम आदमी पार्टी के बारे में बातें करने में ही बीत जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी मई या जून में पंजाब से उम्मीदवारों का एलान कर देगी। दिल्ली चुनाव का इतिहास पंजाब में भी दोहराया जाएगा।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि मेला माघी की तैयारियों बाबत हर विधान सभा हलके में 13 हजार पोस्टर लगाए जाएंगे। यही नहीं स्पीकरों के  माध्यम से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आवाज में लोगों को माघी कांफ्रेंस में पहुंचने की अपील की जाएगी। यह कांफ्रेंस 2017 के चुनावों का भविष्य तय करेगी।

पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि आप में शामिल होने के लिए लोग उतावले हैं। आप किसी के साथ सौदा नहीं करेगी। पार्टी की नीतियों के अनुसार ही किसी को आप में शामिल किया जाएगा।

इस मौके पर लीगल सेल इंचार्ज हिम्मत सिंह शेरगिल, करमजीत टिवाणा, साधू सिंह, गुरप्रीत संधू, पंकज रंगा, जगदीप सिंह संधू फत्तनवाला, गगनदीप कौर मांगटकेर, जगदीप सिंह काका बराड़ उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें