फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने इस बूढ़ी मां के बेटे को कहीं देखा है क्या, 5 महीने से लापता है

Sat, 17 Jun 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला(संगरूर)
विज्ञापन
एक मां, 5 महीने लापता 17 साल के बेटे के लिए भटक रही
विज्ञापन
एक मां, जो 5 महीने से लापता अपने 17 साल के बेटे के लिए यहां से वहां भटक रही है, लेकिन कोई रास्ता ही नहीं मिलता उसे। मामला पंजाब के संगरूर का है। मालेरकोटला में पांच महीने से लापता नाबालिग बेटे को वापस पाने के लिए उसकी मां खाक छान रही है।
विज्ञापन


कभी पुलिस थाने तो कभी बस अड्डे पर अपने लाडले को ढूंढती मीना देवी आशंका जताती हैं कि उनके बेटे की हत्या कर दी गई है। बच्चे के पिता ने बताया कि फरवरी में ही बेटे की गुमसुदगी रिपोर्ट सिटी थाने में दर्ज कराई गई थी।

लापता बच्चे के पिता सुरेंद्र प्रसाद ने बताया था कि उसका 17 साल का बेटा सन्नी कुमार रात से घर नहीं लौटा, मोहल्ले और शहर के प्रमुख इलाकों में ढूंढने पर भी उसका कहीं सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

एक फैक्ट्री में काम करता था

missing
सन्नी लुधियाना रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। शिकायत मिलने के बाद सिटी थाने ने बच्चे की छानबीन शुरू की। घटना के कुछ दिन बाद सन्नी के साथ फैक्ट्री में काम करने वाले बिहार निवासी दो युवक राजकुमार और दीपक सन्नी के घर गए और उसकी मां को धमकी दी कि वह बेटे की गुमशुदगी की शिकायत वापस ले लें नहीं तो अंजाम बुरा होगा।

सन्नी की मां नेे पुलिस पर आरोप लगाया कि जब धमकी की शिकायत उन्होंने थाने में कोई तो पुलिस ने लड़कों को थाने बुला लिया पर कुछ देर बाद छोड़ दिया। इसके बाद अब तक पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं सिटी थाने के प्रभारी मजीद खान के अनुसार पांच महीने से मामले की तहकीकात की जा रही जल्द ही मामले को हल कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें