फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' के दिग्गज नेता ने बनाया विधानसभा की कार्यवाही का वीडियो, FB पर डाला

Fri, 16 Jun 2017 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आप नेता सुखपाल खैहरा
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के एक दिग्गज नेता ने विधानसभा की कार्यवाही का वीडियो बना डाला और उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। मामले में बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, पंजाब विधानसभा का बजट सेशन चल रहा है।
विज्ञापन


इसके तीसरे दिन आज आप नेता सुखपाल खैहरा ने कार्यवाही का वीडियो बनाकर हंगामा खड़ा कर दिया। स्पीकर ने इस पर संज्ञान लेते हुए मामले को रिप्लेस कमेटी के हवाले कर दिया है। साथ ही मार्शल से कहा कि सुखपाल खैहरा का मोबाइल ले लिया जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के भी आदेश दिए।

वहीं, जब सुरक्षाकर्मी उनसे मोबाइल लेने के लिए आए तो आप के सभी नेता इसके विरोध में आ गए और खैहरा ने मोबाइल देने से इंकार कर दिया। वीडियो अकाली और कांग्रेसी विधायकों की झड़प का बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर अपलोड कर दिया वीडियो

आप नेता सुखपाल खैहरा
दरअसल, शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो सबसे पहले डिप्‍टी स्‍पीकर का चुनाव किया गया। मलोट से कांग्रेस विधायक अजायब सिंह भट्टी को यह पद सौंपा गया। इसके बाद सदन में किसानों के मुद्दे पर हंगामा शुरू हो गया। अकाली दल के विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे।

विरोध में कांग्रेस विधायकों ने भी हंगामा कर दिया और बात गाली गलौज तक पहुंच गई। यह देखते हुए कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। स्थगन के दौरान भी कांग्रेस और अकाली विधायक भिड़ गए। वहीं एचएस फुल्का दोनों पक्षों में सुलह करते हुए दिखाई दिए।

मुख्यमंत्री ने भी हस्तक्षेप किया, लेकिन सुखपाल खैहरा ने इस झड़प का वीडियो बना लिया और उसे फेसबुक पर डाल दिया। यह देख रहे संसदीय कार्यमंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, प्रीविलेज मोशन प्रस्ताव पेश किया और स्पीकर के ध्यान में मामला लाया। स्पीकर में तुरंत प्रीविलेज कमेटी को मामला सौंप दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें