सरकार में अनुभवी नेताओं को लाने की वकालत
पार्टी के कुछ विधायकों का कहना है कि संगरूर हार से पार्टी को कई बड़े बदलाव करने होंगे। सरकार में भी अनुभवी नेताओं को लाना होगा।
संगरूर लोकसभा उपचुनाव में सिमरनजीत सिंह मान को विजय श्री मिलने पर बधाई। - चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब
पूरी विन्रमता के साथ हम संगरूर के आदेश को स्वीकारते हैं। हम और मेहनत करेंगे। अकाली दल 24 फीसदी से गिरकर 6 प्रतिशत, कांग्रेस 27 से गिरकर 11 प्रतिशत और आप के वोट प्रतिशत में दो फीसदी की गिरावट आई है। इससे जाहिर है कि आप का वोट बना रहा। अन्य पार्टियों का वोट सिमरनजीत सिंह मान को गया। पंजाब ने दूसरी पार्टियों का सफाया कर दिया। - राघव चड्ढा, राज्यसभा सांसद, आप
संगरूर की जनता का फैसला सिर माथे पर। मैं पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए दिन-रात ईमानदारी से मेहनत कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। मैं आपका बेटा हूं और आपके परिवार के भविष्य को रोशन बनाने के लिए कोई कसर नहीं रहने दूंगा। - भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब
हम लोकतंत्र में जनादेश के सामने नतमस्तक हैं। हमें विश्वास है कि नवनिर्वाचित सांसद संसद में पंजाबियों की शिकायतों को दूर करने के लिए आवाज उठाएंगे। अकाली दल ने संसदीय उपचुनाव सिद्धांतों के आधार पर लड़ा है और पार्टी उनके साथ एकजुट होकर खड़ी रहेगी। - सुखबीर बादल, प्रधान, शिअद (बादल)
मैं सिमरनजीत सिंह मान को संगरूर उपचुनाव जीतने के लिए दिल से बधाई देता हूं। पंजाब में ताबड़तोड़ हत्या, ध्वस्त कानून व्यवस्था पर लोगों ने अपना फैसला दे दिया। भगवंत मान अपनी लोकसभा सीट पर ही आम आदमी पार्टी को जीत नहीं दिला पाए। - अश्वनी शर्मा, अध्यक्ष, पंजाब भाजपा इकाई
संगरूर उपचुनाव में जनता का फैसला स्वीकार है। सिमरनजीत मान को उनकी जीत के लिए मेरी ओर से बधाई। मुझे यकीन है कि वह नई भूमिका में पंजाब की आवाज को उठाते रहेंगे। आम आदमी पार्टी के असंवेदनशील और अयोग्य शासन को संगरूर की जनता ने अस्वीकार कर दिया। - अमरिंदर राजा वड़िंग, प्रधान, पंजाब कांग्रेस