फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बनाने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी!

Tue, 21 Jan 2014 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
घर बनाने के लिए लोगों को अब रेत-बजरी लेने के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन


प्रशासन ने लोगों को सही दामों पर रेत बजरी मुहैया करवाने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी। इसके तहत दाना मंडी बनूड़ में स्टॉक यार्ड बनाया जाएगा।

स्टॉक यार्ड को जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने दी। उन्होंने बताया कि स्टॉक यार्ड बनने से जहां आम लोगों को रेत बजरी आसानी से मिल पाएगी। वहीं, रेत व बजरी की काला बाजारी भी रुकेगी।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि सरकार की तरफ से ठेके पर दी गई खानों से रेते को स्टॉक यार्ड तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ट्रांसपोर्टरों को सौंपी जाएगी।

इसके लिए प्रशासन टेंडर लगाएगा। जो ट्रांसपोर्ट कम से कम रेट पर काम करने के लिए उसे यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

आम जनता के लिए रेत बजरी स्टॉक यार्ड पर निर्धारित रेट पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि स्टॉक यार्ड के लिए जिला मंडी अफसर को नोडल अफसर बनाया गया है। जबकि इसकी निगरानी सचिव व सुपरवाइजर मार्केट बनूड़ करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें