फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला ने की बजट की तारीफ, बोले डिजीटल इंडिया का सपना होगा साकार

Thu, 02 Feb 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बजट - फोटो :
विज्ञापन
पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने आम बजट को देश और हर नागरिक के लिए हितकारी करार दिया है। विजय सांपला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश को डिजीटल इंडिया बनाने का सपना साकार होता हुआ इस बजट में साफ नजर आया। 
विज्ञापन


सांपला ने कहा कि यह बजट कर्मचारियों, गरीबों के लिए, आर्थिक तौर पर व समाजिक तौर पर पिछड़े परिवारों के लिए, किसानों, व्यापारियों और विशेषकर महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित होगा। 

राजनीति में पारदर्शिता के लिए केंद्र सरकार द्वारा लिया गया ऐतिहासिक फैसला राजनीति क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। सांपला ने इस बजट को कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार की लड़ाई का प्रतीक करार दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'बजट गरीबों, किसानों, व्यापारियों और महिलाओं के हित में'

सांपला - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि बजट में दलित वर्ग के कल्याण के लिए 52393 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान से दलितों के विकास के प्रति एनडीए सरकार और पीएम मोदी की प्रतिबद्धता प्रमाणित हुई। 
उन्होंने कहा कि आयकर सीमा में छूट 3 लाख रुपये और 5 लाख की आय पर टैक्स 10 प्रतिशत से कम करके पांच प्रतिशत किए जाने से मध्यवर्गीय लोगों को भारी राहत मिलेगी। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि रेलवे में नई लाइनों पर फोकस करके एक लाख करोड़ के बजट प्रावधान से देश में सुरक्षित रेलयात्रा का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि व्यापक स्तर पर बजट वित्तमंत्री अरुण जेतली ने युवाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया है, जो पीएम मोदी के युवा भारत विकास की कल्पना का प्रतिबिंब है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें