फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता ब्लास्ट मामले की सुनवाई टली, गवाही देने नहीं आए पाक नागरिक

Tue, 28 Nov 2017 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : demo pic
विज्ञापन
समझौता ब्लास्ट मामले में एनआईए की विशेष अदालत में चल रही सुनवाई आठ दिसंबर तक के लिए टाल दी गई है। सोमवार को गवाही के लिए पाकिस्तानी नागरिकों के नहीं पहुंचने पर अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी।
विज्ञापन


इस मामले में पहले भी एक दर्जन से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को समन किया गया था, लेकिन पाकिस्तान ने चार महीने का वक्त मांगा था। लेकिन नियत अवधि पूरी होने के बाद भी गवाही के लिए एक भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं पहुंचा।

पहले गवाही के लिए 27-30 नवंबर की तारीख तय की गई थी। फरवरी 2007 में पानीपत के दीवाना स्टेशन के पास दिल्ली से अटारी के लिए जाते हुए समझौता एक्सप्रेस में विस्फोट में 66 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई थी। इनमें अधिकतर पाकिस्तानी मूल के नागरिक थे।
विज्ञापन


जांच के बाद मामले की सुनवाई पंचकूला स्थित एनआईए की अदालत में चल रही है। बचाव पक्ष के वकील मनवीर राठी ने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई अब आठ दिसंबर को होगी। इस दौरान अदालत में गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें