फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जट संग गोलमाल करेंगी ये तेलुगू अभिनेत्री

Tue, 24 Dec 2013 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी और तेलुगू अभिनेत्री समीक्षा सिंह बहुत जल्द ‘जट्स इन गोलमाल-2’ में नजर आएंगी। इससे पहले वे ‘जट्स इन गोलमाल’ में अपने अभिनय से लोगों की वाहवाही बटोर चुकी हैं।
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग फरवरी से शुरू होगी। जल्द ही रोशन प्रिंस के साथ समीक्षा की मूवी 'किरपाण' रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वे एक बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर रही हैं।

अभिनेत्री समीक्षा ‘इंडियन प्रिंसेज पेजेंट-2013’ ब्यूटी कांटेस्ट के लिए होटल जेडब्ल्यू मैरियट में हुए ऑडिशन कार्यक्रम में बतौर जज शामिल हुईं।

समीक्षा ने बताया कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि फिल्म इंडस्ट्री में आऊंगी। मेरे परिवार और दोस्तों के कहने पर ही मैंने फिल्मों में कैरियर बनाने के बारे में सोचा।
विज्ञापन


समीक्षा ने मॉडलिंग से कैरियर शुरू किया था। मूलत राजपुरा (पटियाला) निवासी समीक्षा ने अपना फिल्मी करियर तेलुगू ‘फिल्म-143’ से शुरू किया था।

समीक्षा ने बताया कि एक ब्यूटी कांटेस्ट के दौरान उन्हें इस फिल्म का ऑफर मिला। उसके बाद कई तेलुगू फिल्में कीं।

गिप्पी ग्रेवाल स्टारर ‘लक्की दी अनलक्की स्टोरी’ से समीक्षा ने पॉलीवुड में एंट्री की थी। उसके बाद उन्होंने आर्य बब्बर के साथ ‘जट्स इन गोलमाल’ में लीड रोल किया था।

लैंग्वेज बहुत बड़ा बैरियर
समीक्षा का कहना है कि फिल्मी कलाकारों के लिए लैंग्वेज बहुत बड़ा बैरियर है। पंजाबी होने की वजह से उन्हें तेलुगू फिल्मों में काम करने में बहुत मुश्किलें हुई। हर डायलॉग को रट्टे मार-मारकर याद करना पड़ना था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें