चंडीगढ़। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में शुरू हुए समरवीर साही गोल्फ चैंपियनशिप 2025 का आगाज हो गया। इसमें तनय केशवर सबसे आगे हैं। इसमें 120 गोल्फर्स चुनौती पेश कर रहे हैं। हरियाणा के गोल्फर ने बढ़त कायम रखी। तनय ने गोल्फ क्ल्ब में अच्छा खेल दिखाते हुए पहले राउंड के बाद 5 अंडर पार 67 का कार्ड हासिल किया। वे अकेले ही पहले स्थान पर बने हुए हैं। हरियाणा के लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण परमार और दिल्ली के दीपक यादव दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 4 अंडर पार 68 का स्कोर लगाते हुए अपनी गेम खत्म की।
एरिन आहूजा, अंगद सिंह, अर्जुनवीर शिशिर, ईशान चव्हाण और आर्य शर्मा 2 अंडर पार 70 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद सिद्धार्थ परुथी, वीर गणपति, हरजय मिल्खा सिंह, अनुपम दहिया और रणवीर मित्रो 1 अंडर पार 71 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर हैं। मुकाबला दूसरे दिन भी जारी रहेगा और गोल्फर्स टॉप पर जगह बनाने की कोशिश करेंगे।