... सचिन, सचिन ...वुई लव यू सचिन कुछ इस तरह की आवाजें सुखना लेक पर आने जाने वाले लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही थीं। सचिन के विदाई टेस्ट से पहले मुंबई के साथ साथ सिटी ब्यूटीफुल में भी सचिन का जादू उनके फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।
सचिन के चाहने वालों में युवा क्रिकेटर, स्कूली छात्र के साथ फिल्म अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं। बुधवार को सुखना लेक पर मास्टर ब्लास्टर को शुभकामनाएं देने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इसमें गुरुकल ग्लोबल स्कूल आईटी पार्क के छात्रों के साथ क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी, पंजाबी गयक से एक्टर बने शैरी मान ने हस्ताक्षर कर सचिन को शुभकामना दी। क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी ने ...सचिन यूआर द बेस्ट लिखकर अपनी शुभकामना दी।
इस अवसर पर गोनी ने कहा कि सचिन का 24 साल से अधिक का शानदार क्रिकेट कैरियर रहा है। उनसे हर क्रिकेटर का प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि वह 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आईपीएल दौरे के दौरान पहली बार सचिन से मिले थे। उस समय मुझे लगा कि वह इतने बड़े स्टार क्रिकेटर हैं और वह उनसे बात करने में डर रहे थे।
लेकिन, सचिन ने जब मुझसे बात की तो पता चला कि वह जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। गोनी ने कहा कि सचिन अपने होम ग्राउंड पर अपने विदायी टेस्ट में शतक जामाएं।
एक्टर शैरी मान ने कहा कि सचिन मेरे साथ सबके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। भारतीय क्रिकेट में उनकी भरपाई करना आसान नहीं होगा। वहीं, स्कूली छात्र और छात्राओं ने कुछ इस तरह से ...डियर सर, आप बेस्ट हो और हमेशा बेस्ट रहोगे। हम आपको मिस करेंगे। ...सचिन ने देश को कई यादगार जीत दिलाई है। ...सचिन आप सबके प्यारे हो लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की।