धूम-3 में आमिर की दमदार भूमिका के बाद, अब सलमान खान का जलवा शहर के हर मॉल और सिनेमा घरों में देखने को मिलेगा। सलमान खान की वीरवार को रिलीज हुई फिल्म जय हो शहर के हर सिनेमा घरों में दिखाई देगी।
शहर के एक दो मॉल को छोड़कर बाकी सब मॉल के सिनेमा घरों में सिर्फ जय हो ही फिल्म के शो दिखाए जा रहे हैं। पिछले महीने आमिर खान की आई फिल्म धूम-3 के लिए भी सिनेमा प्रबंधकों ने ऐसा ही आयोजन रखा था। इसके बाद धूम -3 ने तीन हफ्तों तक शहर के हर सिनेमा घर में अपना परचम लहराया।
कुछ इस तरह की उम्मीद को लेकर अब सिनेमा प्रबंधकों ने सलमान खान की फिल्म जय हो के सभी शो अपने सिनेमा मेंदिखा रहे हैं। आईटी पार्क स्थित डीटी सिनेमा में पूरे 14 शो जय हो फिल्म के दिखाए जा रहे है। मनीमाजरा के एफआर में जय हो के 18 शो हैं। वहीं सिर्फ एक शो डेढ़ इश्किया फिल्म का रखा गया है।
इसी तरह पीवीआर में 18 शो तो पीवीआर एंलाते में 25 शो रखे गए है। सेक्टर-34 स्थित पिकाडली स्कॉवयर में एक, एक शो दूसरी फिल्म का लगाने के बाद भी 14 शो जय हो फिल्म के दिखाए जा रहे है। इसी तरह पंचकूला स्थित फेम में 14 और अमरवती एंक्लेव एनएच -22 मॉल के सिनेमा में 14 शो के दिखाए जाने के साथ कोई भी दूसरी फिल्म नहीं दिखाई जाएगी।