इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर शहर की इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में अच्छी खासी भीड़ उमड़ी है। शोरूम मालिकों के कहना है कि लोग अब बड़ा सामान खरीदना चाहते हैं। वहीं कोरोना के बाद लोगों ने काम करने वाले लोग घर मे बुलाना बंद कर दिया है, इसलिए डिशवाशर की मांग काफी बढ़ गई है। इधर, लोग अब एलईडी से बढ़कर ओलेड टीवी की मांग कर रहे हैं, क्योंकि इसमें फीचर काफी ज्यादा मिल रहे हैं।
हॉट एंड कूल एसी की मांग बढ़ी
कोरोना महामारी के दौरान लोग घर से नहीं निकले। अब त्योहार के समय लोग बेहतर खरीदारी करना चाहते हैं। वर्तमान में हॉट एंड कूल एसी को मांग कर रहे हैं। अगले पांच साल में यह ऐसी हर व्यक्ति की पसंद होगी। यह एसी 41 हजार से शुरू होते हैं और टन के अनुसार दाम बढ़ते जाते हैं।
-सतीश गुप्ता, मॉडर्न सेल शोरूम के संचालक, सेक्टर- 22
अब 500 लीटर का फ्रिज चाहिए लोगों को
लॉकडाउन ने लोगों को बचत करना सिखाया है। लोग बचा हुआ सामान फेंकने की बजाय रखना चाहते हैं। पहले 190 लीटर के फ्रिज की मांग होती थी अब अचानक से 500 लीटर या उससे ज्यादा के फ्रिज खरीदने की मांग करते हैं। इसलिए कंपनियों ने भी उसी हिसाब से मांग बढ़ाई है।
-पुरुषोत्तम, सतलज इंटरप्राइजेज के मालिक, सेक्टर- 35
अब एलईडी नहीं ओलेड टीवी चाहिए
पहले एलईडी टीवी काफी डिमांड में थी। अब अतिरिक्त फीचर के साथ काफी पतली ओलेड टीवी आ रही हैं। वहीं लोग अब 43 इंच की टीवी से कम की डिमांड नहीं करते। यह टीवी लगभग 42 हजार से शुरू होती हैं। इसी तरह वाशिंग मशीन भी लोग अब सीधा 10 किलो को क्षमता वाली खरीद रहे हैं।
-अमन, अशोका इंटरप्राइजेज के मालिक, नयागांव