चंडीगढ़। देश में विभिन्न मुद्दों के बारे में शहर के सभी संतों से विचार-विमर्श करने के लिए संत मिलन कार्यक्रम का आयोजन मलोया में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामानंद महाराज ने की।
इस कार्यक्रम में लव जिहाद, धर्मांतरण एवं पशु वध आदि विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक समस्याओं के बारे में चर्चा हुई। कार्यक्रम में गुरु बच्चन सिंह, राष्ट्रीय संत बाबा हरजीत सिंह, नामधारी गुरवचन सिंह, संत छोटू नाथ, यशपाल तिवारी, कौशल शर्मा, नवीन सरहदी, महामंडलेश्वर मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
इनके साथ प्रदीप शर्मा, विजय जिंदल, गरीश सचदेवा, प्रमोद कुमार, नरेश कुमार, अंकुश गुप्ता, रवि शंकर, रोहित राव, रस नेगी, अनूप सरीन, चंचल भी मौजूद रहे।