फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चडीगढ़ में बनेगा सैनिक स्कूल, पंजाब में एंटी ड्रोन प्रणाली होगी मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अब जल्द ही चंडीगढ़ में सैनिक स्कूल स्थापित करने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। इसके लिए पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी प्रस्ताव को लेकर राज्यपाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सैनिक स्कूल स्थापित करने के लिए प्रशासक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उन्होंने इसके लिए चंडीगढ़ के अधिकारियों के साथ मिलकर रूपरेखा तैयार करवानी शुरू कर दी है। राज्यपाल ने कहा कि सैनिक स्कूल की स्थापना से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना सुदृढ़ होगी।
इस बैठक के दौरान ही पंजाब में सीमा पार से होने वाली मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी को रोकने पर भी चर्चा की गई। जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए एंटी ड्रोन प्रणाली को ज्यादा मजबूत करने को कहा गया। राज्यपाल ने बताया कि पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में होने वाली इस तस्करी को रोकने के लिए यह एक बड़ा प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें