फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरू होगा सैनिक सदन का निर्माण

Fri, 06 Dec 2013 04:57 PM IST
अमर उजाला / मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज दस में बनाए जा रहे सैनिक सदन का निर्माण कार्य एक बार फिर शरू होगा। क्योंकि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इसके लिए ग्रांट जारी की है। ग्रांट की कमी के कारण पिछले काफी समय से काम रुका हुआ था।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर टीपीएस सिद्धू ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सैनिक सदन के लिए पचास लाख रुपये की ग्रांट जारी की है। ताकि, इसका निर्माण जल्द हो सके। इसकी दो मंजिला इमारत आधुनिक किस्म की होगी।

इसमें जिला रक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर और सैनिक आराम घर की व्यवस्था होगी। वहीं, पूर्व फौजियों और उनके बच्चों के लिए सैनिक वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर भी खोला जाएगा।
विज्ञापन


जहां कंप्यूटर और प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग दी जाएगी। यहां ट्रेनिंग करने वालों के लिए रिहायश का भी इंतजाम होगा। सैनिक सदन के बनने से पूर्व फौजियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।

डीसी सिद्धू ने कहा कि फिलहाल जिला रक्षा सेवाएं भलाई अफसर का दफ्तर प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में तीसरी मंजिल पर है। जहां बुजुर्ग पूर्व फौजियों, विधवाओं और विकलांगों का पहुंचना असंभव हो जाता है।

इस बारे में मुख्यमंत्री को बताया गया था, जिसके बाद उन्होंने पचास लाख रुपये की ग्रांट जारी करवाई। अगले दो महीनों में सैनिक सदन का निर्माण पूरा करके प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स से यह दफ्तर वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।

ताकि, रोजमर्रा के कामों के लिए आने वाले पूर्व फौजियों को दिक्कत न आए। एक्स सर्विसमेन लीग के प्रधान मेजर ढिल्लों ने पचास लाख रुपये जारी किए जाने का स्वागत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें