स्वामी अग्निवेश के बारे में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की साध्वी देवा ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त किए और ऐसी बात कह दी कि सब चुप ही रह गए। साध्वी देवा ठाकुर शुक्रवार को विश्राम गृह में मीडिया से बातचीत कर रही थी।
उन्होंने कहा कि साधु के भेष में मुखौटा ओढ़ कर घूम रहा स्वामी अग्निवेश समाज को तोड़ने का कार्य कर रहा है। उसकी गतिविधियां हिंदू समाज के लिए ठीक नहीं हैं। वे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता है।
उन्होंने हरियाणा कर्मचारी आयोग पर भी पलटवार करते हुए कहा कि चयन आयोग नौकरी के लिए लिखित परीक्षा के नाम पर महिलाओं को विधवा बनाना बंद करें। उन्होंने कहा कि जब महिला किसी भी नौकरी के लिए परीक्षा देने जाती हैं तो हिंदू महिलाओं के गहने तक उतरवा लिए जाते हैं, मगर मुस्लिम महिलाएं परीक्षा देने जाती है तो उनके बुर्के नहीं उतारे जाते।
हिन्दू महासभा के लिए काम करेंगी
साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी ने कहा कि अब वह हिंदू महासभा के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में लावारिस पशुओं की भरमार है। इस समस्या के समाधान के लिए ज्यादातर सक्षम लोगों को अपने घरों में एक गाय अवश्य पालनी चाहिए।
इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष रमेश पानू, हिंदू महासभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज, हिंदू महासभा पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन अजय सैनी, युवा प्रधान विनोद शर्मा, हल्का प्रधान अनिल चावला, प्रदेश सचिव देवी राम कौशिक, प्रधान विक्की सिकंदर, हल्का उपप्रधान सन्नी इलावादी, जिला प्रधान विरेन्द्र कालीरावण, ग्रामीण प्रधान विकास खरड़िया, कुलदीप सहरावत, अजय कुमार, अशोक पानू आदि मौजूद रहे।