फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट सवार दो दोस्तों को टेंपो ने मारी टक्कर, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-56 में नशे में धुत टेंपो चालक ने बुलेट सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल रामदरबार निवासी रॉकी को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। रॉकी के दोस्त नितिन (28) को मामूली चोटें आई हैं। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने स्थानीय निवासी टेंपो चालक विजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रामदरबार फेज-1 निवासी नितिन ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वीरवार को वह अपने दोस्त रॉकी के साथ बडमाजारा से बुलेट पर सवार होकर घर लौट रहे थे। बुलेट को रॉकी चला रहा था जबकि वह पीछे बैठे थे। सेक्टर-56 स्थित बीट बॉक्स के पास पहुंचे तो सेक्टर-39/40/55/56 की तरफ से आए एक तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनो बीच सड़क गिरकर घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि रॉकी घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया। उसे तुरंत एक निजी गाड़ी से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान उसे शक हुआ कि आरोपी चालक नशे में धुत है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें