फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद अध्यक्ष किसान संघर्ष में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष और पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला अपने साथियों सहित दिल्ली में चल रहे किसान धरने में पहुंचे। वहां पहुंचकर तीन कृषि कानूनों और बिजली शोध बिल-2020 के खिलाफ किसानों के संघर्ष को समर्थन दिया। उनके जत्थे में शामिल योगेश शर्मा अटावा, जगतार सिंह अटावा, अमनप्रीत सिंह बुटेरला, लप्पी बुटेरला, गुरचरन सिंह बुटेरला, जगदीप सिंह बुटेरला की ओर से गांव बुटेरला, अटावा तथा कृष्णा मार्केट सेक्टर-41 के सहयोग से दिल्ली किसान मोर्चे के लिए लंगर साथ ले गए।
विज्ञापन

हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि किसानों का संघर्ष अहम चरण में दाखिल हो गया है। प्रधानमंत्री इन तीनों कृषि कानूनों को क्रांतिकारी बता कर 6 महीनों से संघर्ष की राह पर चल रहे किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं। उन्होंने किसानों को अपने संघर्ष में डटे रहने के लिए उत्साहित भी किया। उन्होंने किसान मोर्चे की ओर से आठ दिसंबर को भारत बंद के आह्वान को कामयाब बनाने के लिए चंडीगढ़ निवासियों से अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें