फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने किसानों के समर्थन में सुखना पर किया शांतिपूर्वक प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। किसानों के हक में यूथ फार स्वराज और भारतीय किसान एकता उग्राहा यूनियन के सदस्यों और शहर के युवाओं ने मिलकर रविवार को सुखना लेक पर शांतिमय प्रदर्शन किया। युवाओं ने इस दौरान सुखना पर प्ले कार्ड्स और पर्चे बांटकर किसानों की समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने शहरवासियों से दिल्ली में लंबे समय से कृषि बिलों के विरोध और अपने हकों की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों का साथ देने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान यूथ फार स्वराज के सदस्य सुनील ने बताया कि केंद्र की ओर से पास किए गए तीनों कृषि बिल गैर लोकतांत्रिक हैं। किसानों के विरोध के बावजूद इन बिलों को किसानों पर धक्के से थोपा जा रहा है। भारतीय किसान उग्राहा यूनियन के सदस्य लाडी पन्नू ने बताया कि सरकारें हमेशा से ही किसानों के साथ ज्यादती करती आई हैं। किसानों को उनकी मेहनत की कभी पूरी कीमत नहीं दी गई, लेकिन अब मौजूदा सरकार एमएसपी खत्म कर और उसकी गारंटी नहीं देकर देश की किसानी को जड़ से ही खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें