फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपिंदर कौर रूबी का खुलासा: आप में नया नेता आया तो पार्टी में होगी टूट, कई विधायक देंगे इस्तीफा

Thu, 11 Nov 2021 06:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बुधवार को कांग्रेस का दामन थामने वालीं बठिंडा ग्रामीण से विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी में अब कोई नया नेता आया तो पार्टी में टूट हो जाएगी। भगवंत मान को सीएम चेहरा नहीं बनाने पर पार्टी की हार निश्चित है।
विज्ञापन
विधायक रुपिंदर कौर रूबी - फोटो : @RubyAap
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन भाग लेने पहुंचीं विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने आम आदमी पार्टी को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि पंजाब में पार्टी अगर नया नेता लाती है तो कई और विधायक भी आप से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करेंगे तो पार्टी की पंजाब में हार निश्चित है।

विज्ञापन


बठिंडा ग्रामीण से विधायक रूबी ने मंगलवार को आप से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद वह बुधवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। सत्र में भाग लेने से पहले रूबी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्तमान में आप के नेताओं के पास कोई मुद्दे नहीं बचे हैं। 

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई विधायकों की बैठक में यह चिंता प्रकट की गई थी कि जो पंजाब के मुद्दे थे वह तो मुख्यमंत्री चन्नी ने हल कर दिए हैं। अब वह सरकार को किन मुद्दों को लेकर घेरेंगे। अब यदि जल्द ही मान को मुख्यमंत्री का चेहरा पार्टी नहीं बनाती है तो 2017 की भांति इस बार भी पार्टी को राज्य में हार का मुंह देखना होगा।
विज्ञापन


चीमा को रूबी ने दी चुनौती
नेता प्रतिपक्ष और आप नेता हरपाल सिंह चीमा पर पलटवार करते हुए रूबी ने कहा कि जब उनके पास बोलने का मौका था तब तो वह कुछ बोले नहीं। पंजाब के लोगों के मुद्दों पर वह चुप्पी साधे रहे। रूबी ने चीमा को चुनौती दी कि वह उनके खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें