फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी: पेंटिंग में पंखुड़ी की जीत

Sun, 13 Apr 2014 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में अमर उजाला की ओर से रविवार को रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


अमर उजाला सोशल वेलफेयर विभाग यूटी प्रशासन और ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट, सेंट्रल बैंक ऑफ  इंडिया, जायरा डायमंड और ओमिका क्रिएशंस के सहयोग से यह किया गया। कार्यक्रम का बिग एफएम रेडियो पार्टनर है।

गिद्दा की विजेता रही आंगनबाड़ी वर्कर्स और रीनू की टीम
कार्यक्रम में गिद्दा प्रतियोगिता की ट्राफी आंगनबाड़ी वर्कर्स सेक्टर-26 की टीम और रीनू की टीम ने जीती। दूसरे स्थान पर शिखा चौधरी की टीम रही।

भंगड़ा कंपीटिशन की विजेता कंचन भल्ला की टीम और दूसरे स्थान पर सरबजीत की टीमें रहीं। स्किट ‘नारी का सम्मान’ की टीम बसंत खुरबंदा, विनोद, कमला मीरचंदानी, प्रीतम खरबंदा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पंजाबी ट्रेडीशनल सिंगिग कंपीटिशन में पहला स्थान इश्मीत ने, दूसरा नीति मोदगिल, तीसरे स्थान पर शिवानी और पूनम, वरिंद्र कौर और अजीत कौर को कंसलेशन पुरस्कार दिया गया।

पेंटिंग कंपीटिशन जूनियर वर्ग में पहला स्थान पंखुड़ी, अनन्या रावत दूसरे और तीसरे स्थान पर विंदा और कंसलेशन प्राइज सार्थक और राशि को दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य मेहमान सीआरपीएफ कमांडिंग अधिकारी एमपी बहुगुना थे। साथ ही अन्य मेहमानों में सोशल वेलफेयर निदेशक राजेश जोगपाल, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड जनरल मैनेजर के के तनेजा, अमर उजाला के संपादक सतिंदरजीत सिंह बैंस और उनकी पत्नी परमजीत बैंस थीं।

अमर उजाला संग रूपांतरण क्लब के बैसाखी कार्यक्रम की शुरूआत अमर उजाला संपादक सतिन्द्र सिंह बैंस ने बैसाखी की बधाई देकर की।

स्नेहालय के बच्चों ने गणेश वंदना की। इसके बाद ‘नारी का सम्मान’ नामक स्किट के जरिए रूपांतरण क्लब सदस्य विनोद, कमला, प्रीतम और कविता ने ‘नारी है महान, मत करो इसका अपमान, नारी शक्ति जिंदाबाद’ का संदेश दिया।


शिखा चौधरी ने अपने बेटे को मुख्य लीड के साथ पंजाबियां दी बैटरी चार्ज रहंदी है.. गीत केसाथ पेश किया।
सुबह नौ से तीन बजे की शिफ्ट होने के बाजवूद आंगनबाड़ी वर्कर्स अमर उजाला रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी में गिद्दा कंपीटिशन की विजेता रही।

लीडर अंजू शर्मा ने कोरियोग्राफी में मदद चाइल्ड डेवलपमैन आफिसर जसविंदर कौर ने की। टीम में सदस्य रजनी, ललिता, पूजा शर्मा, प्रिया, शिवानी, मीनाक्षी, मनजीत, पूजा, अंजना, मनजीत, सिम्मी शामिल हैं।

61 से 45 उम्र की टीम ने जीता गिद्दा
पिछले कुछ दिनों से रिहर्सल कर रही रीनू की टीम ने भी गिद्दे कंपीटिशन की विजेता टीम रही। इस टीम के सदस्य मधु शर्मा (47), रीनू (35), सविता चुघ (56), कुसुम लता(54), संध्या(53), अवतार कौर(48), पूनम गोयल(52), ऊषा गर्ग(56),कौशल्या शर्मा(53), बलदेव कौर(61), सीमा राठी(48), किरण शर्मा (55) शामिल हैं।

भंगड़ा में जमकर झूमी विजेता कंचन भल्ला की टीम
कंचन भल्ला की टीम में सभी गृहिणी और वर्किंग वुमन शामिल है। यह टीम पिछले तीन दिन से प्रैक्टिस कर रही थीं। इसमें कंचन, निधि मोदगिल, हेम लता, नेहा वारवल, परमजीत कौर, सविता, लखविंदर कौर शामिल है।

नंबर दो पर आने पर भी मनाया जश्न
भंगड़ा मास्टर अजीत सिंह की कोरियोग्राफी से सरबजीत की टीम ने भंगड़ा कंपीटिशन में हिस्सा लिया। यह टीम दूसरे  स्थान पर रही। इसमें शैली तनेजा, पूनम, वर्षा, शिपरा, सरबजीत, शबरा शामिल है। प्रतिभागियों ने मेकअप पर भी खास ध्यान दिया। इनकी पगड़ी अजीत सिंह ने बांधी।

रूपांतरण की ऑनररी सदस्यों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में रूपांतरण क्लब की ऑनरेरी सदस्यों सरिता खुराना, पल्लवी सिंह, सुदेश राघव, शौभा कौसर, गुरबख्श रावत, रेनू अरोड़ा, सुशील बंसल, डॉ. पुनीत बेदी, डॉ. जीके नंदा, प्रीति जिंदल, डॉ. दीप्ति, बिमला सोढ़ी, अन्नू रानी, उमा महाजन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कंपीटिशन के जज
भंगड़े और गिद्दे कंपीटिशन के जज जसविंदर सिंह, हरविंदर पाल सिंह और गायकी के सुदामा राम, डॉ. अरूणकांत थे। इस बीच जज हरविंदर सिंह ने धीयां वरगा साथ न कोई.. गीत गाकर भी सुनाया। मंच संचालन उमा महाजन ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें