रविवार को भी 19 फ्लाइट्स बंद रहेंगी
- फोटो : Getty Images
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे अपग्रेडेशन के कारण चौथे रविवार को भी 19 फ्लाइट्स बंद रहेंगी। इससे शहर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की समस्या बढ़ सकती है। वहीं सुबह और शाम को चंडीगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी में वेटिंग 50 के पार हो गई है। दिन में चलने वाली शताब्दी बंद रहेगी। वोल्वो का सफर भी लोगों के लिए आसान नहीं होगा। इसमें भी अधिकतर टिकट बुक हो चुकी हैं। रविवार को नई दिल्ली के लिए जनरल बसों से ही दिल्ली का सफर करना पड़ सकता है। दिल्ली के लिए सेक्टर-17 और 43 से 100 वोल्वो बसें चलती हैं। इसमें भी ऑनलाइन अधिकतर बुकिंग हो चुकी है।
रनवे अपग्रेडेशन के कारण अभी 8 मई को भी ये फ्लाइट्स बंद रहेगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि विमानन कंपनियों को दस अप्रैल से पांच रविवारों के लिए यानि 8 मई तक के लिए नोटिस जारी किया गया है कि वह कोई भी टिकट रविवार को न बेंचे। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से छह विमानन कपंनियां अपनी फ्लाइट का संचालन करती हैं। इसमें स्पाइट जेट, जेट एयरवेट, गो एयर, एयर एशिया, इंडिगो, एयर इंडिया की फ्लाइटों का संचालन होगा।
मुंबई और बंगलूरू जाने वालों को दिल्ली से करना पडे़गा हवाई सफर
मुंबई और बंगलूरू जाने वाले यात्रियों को चंडीगढ़ से कनेक्टिविटी न होने के बाद दिल्ली से फ्लाइट्स की टिकट बुक करानी पड़ेगी है। सेक्टर -43 के रहने वाले अमित सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार को मुंबई जाना है। इसलिए वह शनिवार को ट्रेन से दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद दिन रविवार को दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ेंगे।