वर्ल्ड टूरिज्म डे पर चंडीगढ़ में रन फॉर टूरिज्म
- फोटो : अमर उजाला
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर सुखना लेक से रन फॉर टूरिज्म आयोजित की गई, जिसमें शहर भर के करीब 900 लोग दौड़े। लोगों ने जोश के साथ इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम का प्रायोजक अमर उजाला था। पर्यटन विभाग और चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सुखना लेक से कैपिटल कॉम्प्लेक्स तक लोग दौड़े।
सुखना लेक से एडवाइजर परिमल राय ने इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एडवाइजर ने कहा कि चंडीगढ़ का पर्यटन विकसित हो रहा है। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन और पर्यटन विभाग काम कर रहा है।
पर्यटन को विकसित करने के लिए शहर के लोगों को आगे आना चाहिए। अगर शहर का पर्यटन विकसित होगा तो इसका महत्व सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक तौर पर बढे़गा। सुखना लेक से कैपिटल कॉम्प्लेक्स तक होने वाली दौड़ में 900 से अधिक लोगों ने भाग लिया।