पीजीआई से सुखना लेक तक कर्मचारियों ने लगाई दौड़।
- फोटो : अमर उजाला
पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने रविवार को पीजीआई से सुखना झील तक दौड़ लगाई। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के बैनर तले विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने इसका समर्थन किया। इसमें पीजीआई दिव्यांग कर्मचारी संघ और पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में शामिल कर्मचारियों ने पेंशन बहाली की मांग लिखी तख्तियां लेकर दौड़ लगाई। कार्यक्रम में जीएमसीएच 32 नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन, पीजीआई ओटीए स्टाफ एसोसिएशन, मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट यूनियन ने भी सहभागिता दर्ज की। आयोजन को सफल बनाने में पीजीआई दिव्यांग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सत्यवीर डागर, नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष मंजरीक, जगजीत, राजेश चौटाला, कुलदीप, संतोष और गोपी ने सहयोग किया।