फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS नेता मर्डर केस, पुलिस के हाथ लगी हत्याकांड में प्रयोग की गई बाइक

Wed, 18 Oct 2017 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
रविंदर गोसाईं मर्डर केस
विज्ञापन
आरएसएस के शाखा प्रशिक्षक एवं भाजपा नेता रविंदर गोसाईं मर्डर केस में पुलिस के हाथ वो बाइक लगी है, जो हत्याकांड में प्रयोग की गई थी। लुधियाना से जालंधर जाते हुए फग्गुवाल के पास नेशनल हाइवे पर यह बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच की जा रही है। बाइक मिलने की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस के कमिश्नर आरएन ढोके सहित अन्य उच्चाधिकारी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

  Ludhiana: Police recovers bike used by assailants for murder of RSS worker Ravinder Gosai from area near Fagguwal on NH-1. pic.twitter.com/6qPHoSyQ40 — ANI (@ANI) October 18, 2017
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने मारी थी गोलियां

RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
गौरतलब है कि पंजाब के लुधियाना में कैलाश नगर रोड स्थित गगनदीप कॉलोनी में मंगलवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने आरएसएस के शाखा प्रशिक्षक एवं 58 वर्षीय भाजपा नेता रविंदर गोसाईं की गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने घर के बाहर खड़े गोसाईं को चार गोली मारी। पुलिस को घटनास्थल से दो खोल मिले हैं। बाकी दो गोली शरीर में ही धंसी हुई थी।

वहीं, फरार हुए दोनों आरोपी इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। हालांकि उनके चेहरे पर रुमाल बंधे हुए थे। पुलिस के अनुसार, रविंदर गोसाईं के चार बेटे और एक बेटी हैं। सभी की शादी हो चुकी हैं। रविंदर पिछले दो साल से आमंत्रण कॉलोनी में सुबह शाखा लगाते थे। वे मंगलवार सुबह रोज की तरह शाखा से लौटने के बाद करीब साढ़े सात बजे घर के बाहर बैठ गए। वापसी में उनके साथी हरिंदर सिंह और दविंदर सिंह भी उनके साथ थे।

दोनों गोसाईं के घर ध्वज और अन्य सामान रखकर चले गए। इसी दौरान उनका सात साल का पोता दक्ष और चार साल की पोती दीक्षा उनके पास आए। गोसाईं ने दीक्षा को गोद में उठा लिया। उनका पोता भी पास खड़ा हो गया जबकि बहू दहलीज पर थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने रविंदर को आवाज दी। आरोपियों की आवाज सुन रविंदर पोती को नीचे उतार कर पीछे मुड़ने ही लगे थे कि बाइक के पीछे बैठे युवक ने उन पर गोलियां बरसा दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें