फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर कार्यालय में लगाई गई आरएसएस नेताओं की फोटो

Fri, 13 Jan 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मेयर आशा जसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम के मेयर कार्यालय में संघ नेताओं की तस्वीरें लगा दी गई हैं। मेयर की कुर्सी के सामने वाली दीवार पर ये तस्वीरें लगाईं गईं हैं। जबकि पिछले साल अरुण सूद ने मेयर रहते हुए सबसे पहले ये तस्वीरें अपने कार्यालय के रिटायरिंग रूम में लगाई थीं, जहां पर सिर्फ मेयर और पार्षदों को ही जाने की मंजूरी थी। 
विज्ञापन


अब जब भाजपा का नगर निगम में पूर्ण बहुमत है तो ये तस्वीरें रिटायरिंग रूम से बाहर मेयर कार्यालय में ही लगा दी गई हैं। जबकि पिछले साल रिटायरिंग रूम में भी संघ नेताओं की तस्वीरें लगाने पर कांग्रेस पार्षदों ने आपति भी जताई थी। 

पिछले साल तक मेयर का कार्यालय दूसरी मंजिल पर था, लेकिन नगर निगम के ऊपर की मंजिलों में विस्तार हो गया है अभी सिर्फ पांचवी मंजिल पर मेयर का कार्यालय और सदन का ही निर्माण हुआ है जबकि सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता और डिप्टी मेयर अनिल दूबे का कमरा दूसरी मंजिल पर ही रहेगा, क्योंकि अभी पांचवीं मंजिल में उनके कमरे तैयार नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन


मेयर के कमरे में जो तस्वीरें लगाई गई हैं उनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघ संचालक डॉ. केशवराव हेडग्वार और द्वितीय सर संघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की तस्वीर शामिल है। कुल तीन तस्वीरें अपने आफिस में लगाई गईं हैं जिनमें संघ के वरिष्ठ नेताओं के अलावा भारत माता की तस्वीर है।

मेयर कार्यालय किसी की निजी प्रॉपर्टी नहीं
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हरमेल केसरी का कहना है कि आरएसएस का क्या योगदान है। जो मेयर आफिस में उनकी तस्वीरें लगाई जा रही हैं। मेयर कार्यालय सरकारी कार्यालय है कि न कि किसी की निजी प्रॉपर्टी। तस्वीरें लगाने के नॉर्म्स तय हैं, जिसके तहत आरएसएस के नेताओं की तस्वीरें नहीं लग सकती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें