फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के मुद्दे पर खुलकर बोले RSS के दिग्गज नेता, दे गए बड़ा बयान

Fri, 17 Feb 2017 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार
विज्ञापन
आरएसएस प्रचारक और राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक दिग्ग्ज नेता आरक्षण के मुद्दे पर खुलकर बोले और इस बातचीत के दौरान उन्होंने बड़ा बयान दे दिया।
विज्ञापन


मंच के संयोजक इंद्रेश कुमार ने जातिवाद आरक्षण का विरोध करते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की बात कही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की मांगे समाज और देश में विघटन करा रही हैं, जो देश के लिए नुकसानदायक है।

इंद्रेश कुमार ने यह बातें करनाल में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अमर उजाला द्वारा जाट आंदोलन पर पूछ गए प्रश्र के जवाब में कही।
विज्ञापन

जातिवाद आरक्षण की मांग करना गलत है

Indresh Kumar - फोटो : File Photo
इंद्रेश कुमार ने कहा कि मैं किसी के मांग का विरोध नहीं करता। यह उनका मौलिक अधिकार है कि वे कोई भी मांग कर सकते हैं, लेकिन जाति आधारित मांग समाज को बांटता है।

जाति आधार पर पहले ही एससी-एसटी और ओवीसी जैसे वर्ग के लोगों को आरक्षण दिया जा चुका है। अब बाकि बची हुई जातियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। इससे सभी जाति के कमजोर लोगों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आरक्षण मुद्दे को लेकर हरियाणा, राजस्थान और यूपी के कई जाट नेताओं ने मुझसे बातचीत की थी। उस दौरान भी उन लोगों ने यह माना था कि जातिवाद आरक्षण की मांग गलत है। तब मैनें कहा था कि जब आपको लगत है कि यह गलत है तो इसे रोकिए। आरक्षण की मांग को लेकर हिंसा किसी भी तरह से जायज नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें