फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों से शादी के लिए 2.5 लाख रुपये मिलने शुरू, भीड़ भी कम होने लगी

Sat, 19 Nov 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बैंकों व एटीएम के बाहर कम भीड़ रही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुराने नोटों को बदलवाने के लिए लगी लंबी- लंबी लाइनों में शनिवार को कुछ अब कमी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि भीड़ में कमी इसलिए भी है कि क्योंकि शनिवार को सिर्फ सीनियर सिटीजंस के ही पैसे बदले गए।  ब्याह शादियों के लिए अब बैंकों केपास भी आरबीआई की नोटिफिकेशन पहुंच गई है, जिसके बाद बैंकों ने शादी के लिए लोगों को 2.5 लाख रुपये देने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को एटीएम से पांच सौ के नोट भी निकलने शुरू हो गए है। कई लोगों के हाथों में पांच सौ का नया नोट देखा गया।  सेक्टर 17 में स्थित आंध्रा बैैंक के एजीएम अरुण खन्ना ने बताया कि सरकार का अंगुलियों पर स्याही लगाने वाला कदम कारगर साबित  हुआ है।  क्योंकि ज्यादातर शिकायतें इस तरह की मिल रही थीं कि कुछ लोग एक बैैंक से दूसरे बैैंक होते हुए नोट चेंज करवा रहे थे। जिससे बैंकों में भीड़ बढ़ा रहे थे।  लेकिन स्याही लगने के फैसले के बाद भीड़ 70 फीसदी तक कमी आई है।

एसबीआई सेक्टर 17 ब्रांच में तैनात एजीएम जे एम खन्ना ने बताया कि बैंक को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से शादी वाले खाताधारकों को 2.5 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन में एसबीआई सेक्टर 17 ब्रांच से 15-20 लोगों को शादी के लिए 2.5 -2.5 लाख रुपये दिए गए हैं। वही, बैंक ऑफ बड़ोदा के एजीएम रमेश बशर ने भी बताया कि शादी का कार्ड व अंडरटेकिंग देकर अपने खाते से 2.5 लाख रुपये निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें