फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू रोज फेस्टिवल के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन

Fri, 20 Jan 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

=
विज्ञापन
Panjab University - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब यूनिवर्सिटी में 10 से 12 फरवरी तक होने वाले 8वें रोज फेस्टिवल के लिए पीयू प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वीरवार को रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा ने रोज फेस्टिवल सचिवालय का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो. नीना कपलेश, पूसा प्रेसिडेंट रविंद्र त्रिखा, एनएसएस कोआर्डिनेटर डॉ. नवदीप शर्मा मौजूद रहे। रोज फेस्टिवल में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए पहली बार कैशलेस आवेदन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 

ट्राइसिटी वासियों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। बुधवार को रोज फेस्टिवल की वेबसाइट www.panjabuniversityrosefestival.in भी लांच कर दी गई। 

रोज फेस्टिवल कोआर्डिनेटर और हार्टिकल्चर विभाग के डिविजनल इंजीनियर अनिल ठाकुर ने बताया कि फेस्टिवल संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9914003004 या 9814893401 पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। रोज फेस्टिवल का उद्घाटन पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर 10 फरवरी को करेंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

50 से 200 रुपये होगी फीस

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़। - फोटो : डेमो फोटो
50 से 200 रुपये होगी फीस 
पीयू रोज फेस्टिवल में तीन दिन तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अनिल ठाकुर ने बताया कि सिंगिंग, डांस, फैशन एंड रोज प्रिंस-प्रिंसेस के लिए फीस 200 रुपये फीस होगी। 

जबकि अन्य प्रतियोगिताओं की फीस 100 रुपये होगी। फ्लावर प्रतियोगिताओं की फीस 50 रुपये रखी गई है। फोटोग्राफी और फैशन कंपटीशन के लिए 7 फरवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। 

फ्लॉवर कंपटीशन के लिए  9 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। किसी तरह की जानकारी के लिए लोग रोज फेस्टिवल सचिवालय में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मिल सकते हैं। 

तीन दिन के कार्यक्रम 
10 फरवरी को रोज फेस्टिवल उद्घाटन मौके पर फ्लॉवर कंपटीशन, फोटोग्राफी कंपटीशन मुख्य आकर्षण होंगे। 11 फरवरी को कोलॉज मेकिंग, फेस पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग और शाम को लॉफ्टर शो होगा। 12 फरवरी को रोज प्रिंस-प्रिंसेस, डांस, मेहंदी, पेटिंग, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें