फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज फेस्टिवल का शेड्यूल जारी, इस बार 900 किस्म के गुलाब

Thu, 12 Jan 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रोज फेस्टिवल चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हर साल लगने वाले रोज फेस्टिवल की शेड्यूल जारी हो गया है। इस बार गुलाब की 900 किस्में लोगों को देखने को मिलेंगी। फेस्टिवल इस बार 17 से 19 फरवरी तक मनाया जाएगा। यह निर्णय नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार को लिया।
विज्ञापन


फेस्टिवल के आयोजन पर 48.65 लाख रुपये का खर्च आएगा। इस बार रोज फेस्टिवल में लोगों को 900 किस्मों के गुलाब देखने को मिलेंगे। जबकि रोज गार्डेन में गुलाब के 3500 पौधे हैं। इस बार नए शादीशुदा दपंतियों के बीच प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

यह प्रतियोगिताएं होगी
फ्लावर, रोज प्रिंस एंड प्रिंसेस, ब्रास एंड पाइप बैंड, रोज क्विज, फोटोग्राफी, अंताक्षरी, पतंग, मिस्टर एंड मिस रोज प्रतियोगिता, फ्लावर हैट प्रतियोगिता, आरडब्ल्यूए के बीच पार्कों की रखरखाव प्रतियोगिता
विज्ञापन


अतिथियों की चाय पानी पर होंगे तीन लाख खर्च
फरवरी माह में होने वाले फेस्टिवल में तीन लाख रुपये अकेले यहां पर आने वाले मुख्य अतिथि, अतिथियों, कमेटी सदस्य और अधिकारियों की चाय पानी के लिए रखे गए हैं।  8 लाख 50 हजार रुपये की लागत से रोज गार्डन में पंडाल लगाया जाएगा जबकि  7.50 लाख रुपये की लागत से साउंड सिस्टम और लाइट की व्यवस्था की जाएगी
विज्ञापन


बाकी पर यह खर्चा होगा
- 2.50 लाख रुपये की लागत से निमंत्रण कार्ड प्रिंट, पार्किंग पास और बैच पर खर्च किए जाएंगे
- एक लाख 30 हजार रुपये सिक्योरिटी गार्डस पर खर्च किए जाएंगे
- 3 लाख 80 हजार रुपये की लागत से प्रतियोगी, मुख्य अतिथियों के गिफ्ट और भाग लेने वाले बच्चों के लिए खिलौनों पर खर्च किए जाएंगे
- एक लाख 50 हजार रुपये की राशि फोक डांस करने वालों को अदा किए जाएंगे
- एक लाख 60 हजार रुपये स्पाट पेटिंग करवाने में खर्च किए जाएंगे
- एक लाख 80 हजार रुपये का खर्चा सीसीटीव कैमरे में किया जाएगा
- 55 हजार रुपये का राशि आरडब्लयूए के बीच होने वालें बेस्ट पार्क प्रतियोगिता में ईनाम के तौर पर वितरीत किए जाएंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें